रांची, जून 25 -- चान्हो, प्रतिनिधि। मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए आवश्यक है। यह बात अंचलाधिकारी संजीव कुमार ने गुरुवार को प्रखंड सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत आयोजित बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम में कही। उनके नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में मतदाता सूची पुनरीक्षण, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार, मैपिंग कार्य तथा बीएलए-2 की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। अंचलाधिकारी ने सभी बीएलए-2 से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कांग्रेस की ओर से बीएलए-2 प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तेयाक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम में रोशनी बाखला, फैयाज अहमद, उपेंद्र कुमार, किशोर भगत, रंजिता खलखो, सरिता देवी, बिरसा उरांव सहित विभिन...