शाहजहांपुर, दिसम्बर 7 -- जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीईओ ने अब तक संपन्न हुए पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रत्येक चरण की प्रगति से सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एएसडी वोटरों की सूची सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी जाएगी, ताकि वे अपने स्तर से मतदाता सूची की शुद्धता का परीक्षण कर सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलए और बीएलओ की संयुक्त बैठक आगामी 10 दिसंबर को बूथ स्तर पर आयोजित होगी। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि वे अपने बीएलए को अनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.