चंदौली, अप्रैल 11 -- पीडीडीयू नगर। विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया। सूची जारी होने के बाद मतदाता बुजुर्गों ने कहाकि इस व्यवस्था से मतदान में पारदर्शिता आएगी और लोकतंत्र मजबूत होगा। नागेपुर गांव निवासी सोमनाथ का कहना है कि एसआईआर से वोटर सूची में पारदर्शिता आएगी। साथ सुथरे तरीके से मतदान जरूरी है। वहीं तेनुवट गांव निवासी सचाउ राम ने कहा कि सूची में एक ही व्यक्ति का दो जगहों पर नाम हो जाता है। इससे सूची में पारदर्शिता आएगी और निष्पक्ष मतदान होगा। इसी तरह बलारपुर गांव निवासी लाल जी ने कहा कि एक ही व्यक्ति का कई जगहों पर सूची नाम होने से चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा होता था। वहीं गावं के मुन्नीलाल ने कहा कि इससे सूची साफ सुथरी हो गई और अच्छे तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।...