चाईबासा, सितम्बर 29 -- चाईबासा, संवाददाता। मतदाता सूची की शुचिता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर सोमवार को चाईबासा में कांग्रेस ने जोरदार मार्च निकाला। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में दोपहर बारह बजे कांग्रेस भवन से निकला मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए एसडीओ कार्यालय पहुंचा। मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता अधिकारों की सुरक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। मार्च का मार्ग कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहीद पार्क चौक, टैगोर पार्क चौक, सदर थाना चौक, मुख्य मार्ग, पोस्ट ऑफिस चौक, घंटा घर चौक और कोर्ट मार्ग होते हुए पुराना उपायुक्त कार्यालय तक रहा। मार्च के समापन के बाद कांग्रेस...