कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर। कांग्रेस के वार्ड अध्यक्षों की बैठक तिलक हाल में हुई। एसआईआर अभियान के तहत वोटरों के नाम कटने और फॉर्म 6 के तहत नाम बढ़वाने की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने वार्ड अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की गहन जांच करने को कहा। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न कटे और जिनका नाम अभी तक नहीं जुड़ा है, उनका नाम तत्काल जोड़ा जाए। मुकेश दुबे, रामजी दुबे, विवेक पाल, धर्मेंद्र सिंह, दीपक मिश्रा, शिवबालक दुबे, मेराज अहमद, प्रवीण श्रीवास्तव, विवेक सक्सेना, पुनीत कुमार, रुक्मा देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...