महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, नवीन विषेन। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को सदर विधानसभा की हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर संगठन की मजबूती व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता सदर विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के एसआईआर प्रभारी ओमप्रकाश यादव मौजूद रहे। उन्होंने मतदाता सूची की खामियों को दूर कर संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- सपा सरकार बनाने के लिए बूथ लेवल तक जुट जाएं कार्यकर्ताबूथ संगठन की महत्वपूर्णता मुख्य अतिथि ओमप्रकाश यादव ने कहा कि चुनावी सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी बूथों पर बूथ अध्यक्षों व सेक्टर प्रभारियों की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा क...