अलीगढ़, अप्रैल 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर विधानसभा में अधिक वोट कटने पर समाजवादी पार्टी ने मतदाता सूची से वोटरों का मिलान करना शुरू कर दिया है। शहर सीट से अधिक मतदाताओं के नाम गायब होने से विपक्ष की परेशानी बढ़ गई है। सपा ने पदाधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी दी है और जिनके नाम काटे गए हैं उनका मिलान कराया जा रहा है। समाजवादी पार्टी महानगर की टीम शहर व कोल विधानसभा की वोटर लिस्ट का अवलोकन करने के साथ वोटरों का मिलान कर रही है। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने सेक्टर स्तर व वार्ड स्तर पर टीम को ज़िम्मेदारी दी है। जानकारी जुटाई जा रही है किस बूथ पर कितना वोट कटे हैं। जो वोट कटे हैं वह सही हैं या नहीं। समाजवादी युवजन सभा महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद, हिया वाहिनी महानगर अध्यक्ष तरुण वाल्मीकि, महानगर उपाध्यक्ष सलामुद्दीन अब्बासी, रहीस गाज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.