महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत निर्वाचन कार्यालय ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। नो मैपिंग व तार्किक विसंगतियों के जाल में फंसे 4.37 लाख मतदाताओं के दावों व आपत्तियों पर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रशासन का पूरा ध्यान इन आपत्तियों के त्वरित निस्तारण पर है, जिससे 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सुनिश्चित किया जा सके। सुनवाई के बाद अब सबकी निगाह अंतिम मतदाता सूची पर टिकी है। प्रकाशन के बाद ही स्पष्ट होगा कि नो मैपिंग वाले कितने मतदाताओं का नाम कटा और कितने का जुड़ा।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाए गए एसआईआर अभियान में 4.37 लाख मतदाताओं को चिन्हित कर नोटिस जारी किए गए थे। इनमें 2.03 लाख मतदाताओं का वंशावली विश्लेषण नही...