चंदौली, अप्रैल 22 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी समय में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। जिसके तहत कर्मचारियों को पंचायत कार्यालय से मतदाता सूची सौंपी गई। विकास खंड के कुल 104 गांवों में पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का वृहद पुनरीक्षण कार्य 21 अप्रैल से 28 मई तक चलेगी। इसके बाद आगामी 10 जून को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। इस कार्य में 134 सहायक अध्यापक, अनुदेशक और शिक्षा मित्र लगाए गए हैं। ये कर्मचारी 104 गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य शुरू किया गया है।

हिंदी हिन्दु...