कोडरमा, सितम्बर 26 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस मतदाता सूची और और चुनाव प्रक्रिया के सवालों को लेकर आज अपनी बात रखेगी। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि रविवार को सुबह 11:30 बजे पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता राजेंद्र जायसवाल के आवास पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है। प्रेस वार्ता में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली, चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, 'वोट चोरी' तथा वोट चोरी के जरिए नरेंद्र मोदी को कथित रूप से लाभ पहुंचाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण सवालों पर कांग्रेस का पक्ष रखा जाएगा। प्रेस वार्ता को प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट मनीष राज एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें- बिहार-बंगाल के चुनाव में फर्जीवाड़े ...