सहारनपुर, मार्च 9 -- गंगोह। पीएमआरएल डिग्री कालेज की एनएसएस ईकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों व सेविकाओं को सशक्त लोकतंत्र के लिए वोट को बेशकीमती बताते हुए मतदाता सूचियों मे नाम जुडवानें और बिना किसी प्रलोभन या डर के निर्भीकता से मतदान को प्रेरित किया। और प्राचीन इतिहासिक बाबा हरिदास मन्दिर का भ्रमण किया एवं पुजारी उमेश दास से मन्दिर के बारे ंविस्तृत चर्चा की। उन्होंने समाज में व्याप्त अंध-विश्वासों और कुरीतियों का विरोध किया और सच्ची भक्ति की राह दिखाई। इसके बाद स्वयसेबकों ने मन्दिर परिसर में सफाई की और छायादार एवं फल फूल वाले पौधे रोपित किये। प्राचार्य डॉ. पवन कुमार बसल, कार्यक्रम अधिकारी डा० रामकुमार, डा० धीरेन्द्र मौर्य, अरुण सैनी, स्वयसेवक देवांश, मुराद अली, लक्ष्य कुमार व प्रिया, प्रियासी; जीनत, आरती आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.