प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज। मतदाता बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता घरों में रहने वालों से पूछेंगे कि किसका नाम मतदाता सूची में नहीं है। जिसका नाम मतदाता सूची में नहीं होगा सपा के कार्यकर्ता उनसे फॉर्म-6 भरवाकर संबंधित निर्वाचन कार्यालय में जमा कराएंगे। लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए सपा के पदाधिकारियों ने बुधवार को जार्जटाउन स्थित पार्टी के कार्यालय में बैठक की। बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोगों से फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश दिया गया है। सपा के जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि यह कार्य केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। समाजवादी पार्टी हमेशा से जनभागीदारी और सामाजिक न्याय की पक्षधर रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.