कानपुर, मार्च 5 -- मतदाता बनने के लिए 2.25 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। अब मतदाता बनने के लिए शुक्रवार को आखिरी मौका है। यही नहीं नाम पता गलत होने पर संशोधन के लिए 72 हजार आवेदन आ चुके हैं जबकि नाम कटवाने के लिए नौ हजार आवेदन हुए है। सभी की जांच कराकर उनका सत्यापन हो रहा है। एसआईआर अभियान 27 अक्तूबर से चल रहा है। इसमे नाम बढ़ाने, संशोधन करने और कटवाने की प्रक्रिया हो रही है। यह प्रक्रिया छह मार्च को खत्म होनी है। फिलहाल तारीख बढ़ने की संभावना नहीं है। अब तक हुए आवेदन में सबसे ज्यादा मतदाता बनने के लिए लगभग 2.25 लाख आवेदन हुए हैं। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि नए मतदाता, संशोधन और नाम कटवाने का छह मार्च को आखिरी दिन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...