शाहजहांपुर, दिसम्बर 2 -- जिले में मतदाता फॉर्म डिजिटाइजेशन का काम तेजी से पूरा हो रहा है। चुनाव आयोग ने फॉर्म भरने और डिजिटाइजेशन की अंतिम तिथि 11 दिसंबर तय की है। इसके पहले ही जिले के 775 बीएलओ ने अपना सौ प्रतिशत कार्य संपन्न कर लिया है। जिले में अब केवल 15 प्रतिशत मतदाताओं के फॉर्म जमा होना बाकी हैं। एसआईआर का काम पूरा करने के लिए चुनाव आयोग ने प्रारंभ में 4 दिसंबर की तिथि निर्धारित की थी। अधिकारियों ने बीएलओ को 30 नवंबर तक फॉर्म जमा करने का निर्देश भी दिया था। समय से पहले काम निपटाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीएलओ को सम्मानित करने, गिफ्ट देने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए कई योजनाएं भी शुरू कीं। बीएलओ ने इस अवसर पर उत्साह दिखाते हुए दिन-रात मेहनत की और जिले में अब तक 85 प्रतिशत से अधिक फॉर्म मतदाताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.