आजमगढ़, जून 16 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड अजमतगढ़ क्षेत्र के डिगवनिया काजी गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को सगड़ी तहसील पहुंचकर बीएलओ और ग्राम पंचायत सचिव पर धांधली कर मतदाता पुनरीक्षण सूची से दर्जनों पात्र मतदाताओं का नाम काटने का आरोप लगाया। उन्होंने उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने और नाम जोड़ने की मांग की है। डिगवनिया काजी गांव निवासी साहब चौहान ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण सूची में कई परिवारों के लोगों के नाम पूरी तरह से काट दिए गए हैं। दर्जनों पात्र मतदाता सूची से गायब हो गए हैं। गांव की बीएलओ और ग्राम पंचायत अधिकारी ने मिलकर साजिश के तहत नाम कटवाया है। यह भी पढ़ें- बीएलओ की मनमानी उजागर, मतदाता सूची से नाम गायब होने पर प्रधान प्रत्याशी परेशान जिसकी जांच कराकर नाम पुन: अंकित करा...