गंगापार, नवम्बर 19 -- सघन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता प्रपत्र वितरण का काम बारा क्षेत्र में जोरों पर चल रहा है। बीएलओ एक एक मतदाता से संपर्क कर प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। प्रशासन के सख्त आदेश के बावजूद अभी फीडिंग की गति धीमी है। क्षेत्र के बीएलओ ने बताया कि इस समय किसानों का खेती बाड़ी का काम भी तेजी पर है। घरों पर मतदाता नहीं मिल रहे हैं। उनसे मोबाइल पर बात कर प्रपत्र वितरित किया जाता है। प्रपत्र वितरित करने के बाद उनको वापस ले कर फीडिंग का काम है किन्तु अभी फार्म ही वितरित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.