बोकारो, जुलाई 3 -- बोकारो वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्य एवं झारखंड राज्य पर्यवेक्षक राहुल बल शुक्रवार को बोकारो पहुंचे। उनके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा ने बुके एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत और सम्मान किया। बोकारो परिसदन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राहुल बल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की महत्ता पर चर्चा की व चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया में बीएलए की भूमिका महत्वपूर्ण है और उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा ने कहा कि बोकारो जिले के सभी बीएलए विभिन्न चुनौतियों के बावजूद पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। यह भ...