मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बैठक
रांची, जून 3 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को सभी राजनीतिक दलों के बीएलओ प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण, नये मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार और मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर उत्पल शाहदेव, जाकिर अंसारी, संजय पटेल एवं जगलाल महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने पर दिया गया जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.