गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। डीएवी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजन का कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिभा गुप्ता ने किया। वनस्पति विज्ञान के डॉ. संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं जिन्होंने एक जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लिया है वह मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए फॉर्म-6 भरें। डॉ. शत्रुघन सिंह ने बताया की किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदान का अधिकार होना अनिवार्य है। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र सबसे अहम दस्तावेज है। इस मौके पर डॉ. रक्षा गुप्ता, डॉ. विश्वदीपक सिंह, डॉ. आशाराम वर्मा, आयुष, श्रद्धा, अनमोल, मरियम एवं दृष्टि आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.