रांची, मार्च 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि दो से तीन सितंबर तक रांची में मतदाता पंजीकरण और मतदाता पंजी संबंधित विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन कार्यालय झारखंड के साथ सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड की ओर से सम्मिलित रूप से इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को आयोजित किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उक्त अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए वेबसाइट ब्राउचर लांचिंग और सम्मेलन से संबंधित विभिन्न रूपरेखाओं पर सोमवार को निर्वाचन सदन में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। के. रवि कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आईआईएम रांची, एनयूएसआरएल रांची और संत जेवियर्स कॉलेज नॉलेज पार्टनर के रूप में जुड़कर सम्मिलित रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन ...