मतदाता पंजीकरण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 2-3 सितंबर को रांची में होगा
पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के तत्वावधान में वोटर रजिस्ट्रेशन एंड वोटर रजिस्टर, विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 2 एवं 3 सितंबर 2026 को रांची में किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य मतदाता पंजीकरण व मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं में सुधार, संस्थागत संवाद को मजबूत करना तथा इस क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और नवाचारों पर गहन चर्चा करना है। सम्मेलन में देश-विदेश के चुनाव प्रशासक, प्रैक्टिशनर्स, शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं विषय विशेषज्ञ भाग लेंगे। यह मंच प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सुझाव देने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। एब्सट्रेक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.