देहरादून, जनवरी 25 -- देहरादून। श्री गुरु राम राय पीजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक सचिव प्रो. सुमंगल नेगी ने स्वयंसेवियों को निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाकर किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी अनीता मनोरी ध्यानी ने 'एक देश-एक चुनाव' की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इसी विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अर्चना पाल ने प्रथम, यश डोभाल ने द्वितीय और अनुज व अखिल धीमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. हरीश जोशी और प्रो. सुमंगल शामिल रहे। कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.