प्रयागराज, जनवरी 25 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सीएमपी डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों की ओर से डॉक्टर प्यारेलाल प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ने भारतीय लोकतंत्र की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए मताधिकार के महत्व को समझाया और विवेकपूर्ण मतदान की अपील की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा गौड़ ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों की ओर से जन-जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें मतदान को लेकर प्रेरणादायक नारों का उद्घोष किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.