लखीसराय, जनवरी 26 -- चानन, निज संवाददाता। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रखंड कार्यालय सहित अन्य मतदान केन्द्रों पर मतदान के प्रति लोगों को सजग किया गया। बीडीओ प्रिया कुमारी ने कहा कि 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मेरा भारत मेरा वोट के प्रति लोगों को सजग किया गया। बीडीओ ने कहा कि लोकतांत्रिक गणराज्य बनने से एक दिन पहले 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है, क्योंकि 25 जनवरी 1950 को निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था। इस दौरान लोगों को शपथ भी दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.