बिजनौर, जनवरी 26 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तहसील के सभागार में एसडीएम विजय शंकर और सीओ अन्जनी कुमार ने छात्र-छात्राओं के साथ ही तहसील और सीओ कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को मताधिकार के प्रयोग की शपथ दिलाई। रविवार को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर तहसील के सभागार कक्ष में एसडीएम विजय शंकर और सीओ अन्जनी कुमार ने स्कूली छात्र छात्राओं के साथ ही तहसील और सीओ कार्यालय में नियुक्त अधिकारियों कर्मचारियों को मताधिकार की शपथ दिलाई। एसडीएम ने निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदान करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने की बात कही। इस दौरान छात्र छात्राओं ने पहले मतदान फिर जलपान", "मेरा वोट मेरी पहचान", "सशक्त लोकतंत्र, जागरूक मतदाता" जैसे प्रेरणादायक नारे भी लगाए। एसडीएम और सीओ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.