रामनगर, जनवरी 25 -- रामनगर। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस की इस वर्ष की थीम माई इंडिया माई वोट रही। एनसीसी प्रभारी डॉ. डीएन जोशी ने प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपक खाती ने सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की भूमिका को विद्यार्थियों को बताया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. सुमन कुमार ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। नगर पालिका सभासद सचिन कुमार, बीएलओ उमेश चंद्र, गंगा बिष्ट ने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.