मधुबनी, जनवरी 25 -- मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम । चुनाव के प्रशिक्षण व क्षमतावर्धन में मधुबनी जिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग श्रेणी में मधुबनी जिले को राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मधुबनी आनंद शर्मा को यह प्रतिष्ठित सम्मान महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया। यह सम्मान मधुबनी जिला निर्वाचन तंत्र द्वारा किए गए नवाचारपूर्ण प्रशिक्षण, सतत क्षमतावर्धन एवं उत्कृष्ट टीमवर्क की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। यह उपलब्धि न सिर्फ मधुबनी बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है। लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में मधुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.