साहिबगंज, जनवरी 22 -- बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आज गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाने को लेकर बीडीओ सह सीओ नागेश्वर साव की अध्यक्षता में प्रखंड सह अंचल कर्मियों को शपथ दिलाया गया। बीडीओ ने कहा कि भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण मर्यादा आस्था रखते हुए लोक तांत्रिक परम्पराओं धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय आदि के भेदभाव कर स्वतंत्र निष्पक्ष रूप से शांति पूर्ण मतदान करें। मौके पर मनरेगा बीपीओ अखिलेश कुमार, प्रधान सहायक प्रदीप पासवान, नाजिर राजकुमार, सुभाष कुमार ,राजेश ठाकुर सहित प्रखंड व अंचल कर्मी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...