रांची, जनवरी 28 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को बिरसा कॉलेज खूंटी एवं मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान नव मतदाताओं को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा कॉलेज परिसर में जागरूकता फेरी निकाली गई। मेरा भारत, मेरा वोट थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ सीके भगत ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं और मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में कई प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.