पलामू, जनवरी 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, पलामू के तहत गुरुवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम सह पदयात्रा का आयोजन एचएचएच ट्रेनिंग सेंटर परिसर में आयोजित किया गया। इसमें 150 युवाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ मनोरमा सिंह उपस्थित थी। उन्होंने युवा मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर होना उस पल का प्रतीक है, जब युवा अपने कल की दिशा स्वयं तय करने का साहस करता है। अक्सर हमें लगता है कि मतदान केवल एक बटन दबाने की प्रक्रिया है, लेकिन असल में यह आपकी सोच और आपके सपनों की आवाज है। आपका एक वोट तय करता है कि भविष्य में शिक्षा की स्थिति कैसी होगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कैसे होंगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.