पलामू, जनवरी 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत, पलामू के तहत गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सह पदयात्रा का आयोजन किया गया। मेदिनीनगर के एचएचएच ट्रेनिंग सेंटर परिसर में कार्यक्रम किया गया। करीब 150 युवाओं ने अपनी सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ मनोरमा सिंह ने युवाओं को प्रोत्साहित किया और लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व समझाने का प्रयास किया। उन्होंने युवा मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर होना उस पल का प्रतीक है, जब युवा अपने कल की दिशा स्वयं तय करने का साहस करता है। अक्सर यह लगता है कि मतदान केवल एक बटन दबाने की प्रक्रिया है, लेकिन असल में यह आपकी सोच और आपके सपनों की आवाज है। एक वोट तय कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.