मिर्जापुर, जनवरी 26 -- मिर्जापुर। अदलहाट स्थित लालता सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं एवं आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव हरी झंडी दिखाकर किया गया। उन्होंने कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। एक जागरूक मतदाता ही सशक्त लोकतंत्र की नींव रखता है। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रेमलता लाल मौजूद रही। .
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.