मिर्जापुर, फरवरी 25 -- मिर्जापुर। आदर्श जनता महाविद्यालय कोलना में 'राष्ट्रीय सेवा योजना' के द्वितीय एकदिवसीय शिविर के अंतर्गत बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान की शक्ति और उसके महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली को रवाना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। विशेषकर युवाओं और महिलाओं को मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हाथों में तख्तियां लिए स्वयंसेवकों ने 'सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो' और 'लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होगा जागरूक मतदाता' जैसे प्रेरक नारों के जरिए लोगों को मतदान का संदेश दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार, आलोक सिंह, नीरज गुप्ता, सुनीता मौर्या और रविकांत सहित महाविद्यालय के कई प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.