एटा, जनवरी 24 -- राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देशों के क्रम में विविध मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 25 जनवरी को अपराह्न 2 बजे से राजकीय इंटर कॉलेज एटा में फिट इंडिया साइकलिंग ड्राइव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को स्वस्थ जीवन शैली के साथ-साथ अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपेक्षा की गई है कि वह अपने-अपने विद्यालयों के साइकिलिंग करने वाले छात्रों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने को भेजना सुनिश्चित करें। जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.