उन्नाव, जनवरी 23 -- उन्नाव। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने अपने कार्यालय में निर्वाचन-2026 संबंधी मतदाता जागरूकता फोरम (VAF) की बैठक आयोजित की। बैठक में कार्यालय के सभी कार्मिकों की उपस्थिति रही। डीआईओएस ने सभी कार्यालय कर्मियों को मोहल्ला प्रभारी नियुक्त करते हुए निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक अर्ह युवाओं को जागरूक कर मतदाता पंजीकरण करवाएँ। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोगो और चिन्हों का उपयोग कार्यालयों एवं समस्त माध्यमिक/उच्च शिक्षा विद्यालयों में अनिवार्य किया जाएगा। डीआईओएस ने 25 जनवरी को आयोजित होने वाले 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस में जागरूकता फैलाने और नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.