सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज से प्रारंभ होकर झूलन सिंह, महावीर चौक होते हुए पुनः पार्वती शर्मा कॉलेज पहुंची। पदयात्रा में पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज के विद्यार्थी और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद ने कहा कि मतदाता जागरूकता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। पार्वती शर्मा इन्टर कॉलेज के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर ने कहा कि युवाओं का एक एक मत देश की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। एनसीसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.