जौनपुर, जनवरी 24 -- मछलीशहर। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ के नेतृत्व में शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ तहसील परिसर से हुआ। रैली नगर के मंगलबाजार, सराय, जंघई तिराहा, मुंगराबादशाहपुर तिराहा, सुजानगंज चौराहा, बरईपार चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड तथा मड़ियाहूं तिराहा होते हुए तहसील परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में तहसीलदार रविरंजन कश्यप, नायब तहसीलदार संतोष कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। अधिवक्ताओं में अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक विश्वकर्मा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विनय प्रिय पांडेय, अवनींद्र दुबे, हरिशंकर यादव, कमलेश कुमार, महाबली यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और राजस्व कर्मी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया...