कन्नौज, दिसम्बर 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। स्विप कार्यक्रम के तहत हीरालाल वीएन इंटर कालेज के तहत एनसीसी कैडेटों के साथ छात्र-छात्राओं ने जनजागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। बीएलओ से बात करेंगे, मतदाता हम अवश्य बनेंगे, जैसे नारे लगाते हुए कालेज परिसर से मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ प्रबंधक मीनू आलोक गुप्ता ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश और प्रधानाचार्य राधाबल्लभ के कुशल मार्गदर्शन में स्विप नोडल अधिकारी मेजर संदीप कुमार माधव के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली नगर के मुख्य मार्ग पर निकाली गई। रैली के दौरान छात्रों ने लोगों से 18 वर्ष पूरा होने पर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, मतदान के दिन अवश्य मतदान केंद्र जाने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के अपील की। इस दौरान रामजीत, राजीव शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, गोविंदबाबू सक्सेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.