पूर्णिया, नवम्बर 9 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय मतदाता जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्रखंड संसाधन केंद्र पूर्णिया पूर्व द्वारा शिक्षा विभाग की ओर से निकाली गई। जिसमें प्रखंड पूर्णिया पूर्व एवं सदर मुख्यालय के सभी शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। बाइक रैली का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय से किया गया, जो कटिहार मोड़, लाइन बाजार, आरएन साव चौक, भट्ठा बाजार, लखन चौक होते हुए रजनी चौक तक पहुंची। इसके बाद रैली का समापन मध्य विद्यालय बाडीहट में हुआ। रैली के दौरान शिक्षकों ने आमजन से मतदान में भाग लेने की अपील करते हुए कई प्रेरणादायक नारे लगाए। कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार अवस्थी, मनीष कुमार चौहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.