प्रयागराज, फरवरी 17 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-20 की ओर से मंगलवार को शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेज प्रकाश ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता व पर्यावरण संरक्षण पर स्वयंसेवकों को प्रेरित किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता के साथ 'माय भारत बजट क्वेस्ट 2026' ऑनलाइन प्रतियोगिता की जानकारी दी गई। 'अडॉप्ट ए सीनियर सिटीजन केयर होम' कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में वृद्धजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने पर बल दिया गया। स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...