गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर। डीएवीपीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एकदिवसीय सामान्य कार्यक्रम के तहत शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली और एक गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम अधिकारी प्रतिभा गुप्ता एवं डॉ. शत्रुघ्न सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना के दयानन्द और विवेकानंद के स्वयंसेवकों ने दीवान बाजार से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में शिक्षा शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. आशाराम ने मतदान के लिए 18 वर्ष की आयु की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य वक्ता हिंदी विभाग प्रभारी प्रो. वेदवती सिंह, प्रो. प्रवीण सिन्हा, डॉ. राजेश राय, मुन्ना गुप्ता, विश्वदीपक, आयुष, आसिफ, आदर्श, रिया, ख़ुशी, नाजिया, अभिषेक, अनमोल, श्रद्धा, मरियम, मुस्कान, झलक, रिद्धिमा, छाया सिंह आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.