शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही भोर फाउंडेशन के तत्वावधान में मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से विचार गोष्ठी एवं जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन गन्ना शोध परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, जेल अधीक्षक जेपी तिवारी और संस्था संरक्षक अशोक अग्रवाल, संस्था की अध्यक्ष स्वाति सिंह व अन्य ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन के बाद बाद आर्य महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मां भारती की वंदना 'वंदे मातरम्' की प्रस्तुति दी। अनुकृति नाट्य संस्था ने निर्देशक संजीव के निर्देशन में विषय आधारित संदेशपरक लघु नाटिका प्रस्तुत कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भोर फाउंडेशन के जनोपयोगी प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.