रांची, जून 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मतदाता जागरुकता और लोकतांत्रिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के कार्यालय की ओर से राज्य स्तरीय डिजिटल क्रियेटर मीट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की थीम डिजिटल वोटर्स फोर एन इनफोर्मड डेमोक्रेसी निर्धारित की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का डिजिटल क्रिएटर मीट 2026 कार्यक्रम एक विशेष पहल है। इसके जरिए झारखंड के ऐसे डिजिटल क्रिएटर्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, ब्लॉगर, वीडियो ब्लॉगर और स्टोरीटेलर्स को एक साझा मंच प्रदान किया जाएगा, जो डिजिटल माध्यमों के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव और जन-जागरुकता के लिए कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम सहित निर्वाचन संबंधी प्रमाणिक और सत्याप...