कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स, कोडरमा द्वारा शिव वाटिका, झुमरी तिलैया में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जिला स्तरीय स्वीप दल द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों मतदाताओं को स्वीप टीम ने मतदान के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। इस दौरान बैलेट बॉक्स का डेमोन्स्ट्रेशन कर मतदाताओं को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई गई, ताकि वे बिना किसी भय या भ्रम के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। आगामी 23 फरवरी को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपस्थित नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई गई। साथ ही हस्ताक्षर अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.