सीतापुर, फरवरी 10 -- बिसवां, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अफजाल कौसर की ओर से उपजिला निर्वाचन अधिकारी बिसवां को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार उमा शंकर त्रिपाठी को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि मुस्लिम समाज एवं पीडीए वर्ग (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मतदाताओं को कथित तौर पर गुमराह कर फॉर्म सात भरवाए जा रहे हैं। जिससे उनके नाम मतदाता सूची से हटने की स्थिति बन रही है। पार्टी का कहना है कि इससे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। किसी भी मतदाता का नाम हटाने से पहले प्रशासन स्वयं स्थल पर जाकर सत्यापन करे। धोखे से फॉर्म सात भरवाने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। बीएलओ एवं निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों को राजनीतिक दबाव से मुक्त रहकर कार्य करने के निर्देश दिए जाएं। यदि इस प्रकार की गतिविधियों पर...