मतदाता अब दावा-आपत्ति 15 सितंबर तक कर सकेंगे दाखिल
रांची, अगस्त 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दावा-आपत्ति की अवधि व नोटिस और दावा-आपत्तियों के निष्पादन के लिए अतिरिक्त समय प्रदान करने का अनुरोध भारत निर्वाचन आयोग से किया गया था। राज्य में मानसून के आगमन, देवघर व दुमका में आयोजित श्रावणी मेले तथा कृषि कार्यों में व्यस्त मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए अवधि विस्तार की मांग की गई थी।
बढ़ी हुई अवधि की जानकारी भारत निर्वाचन आयोग ने इस अनुरोध पर सहमति प्रदान करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यक्रम में संशोधन किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे व आपत्तियां दाखिल करने की अवधि अब 15 सितंबर 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.