मतदाता अधिकारों को लेकर झामुमो ने निकाला आक्रोश मार्च
पलामू, सितम्बर 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की पलामू जिला इकाई ने रविवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला और छहमुहान पर पुतला दहन किया। जेएमएम जिला कार्यालय से निकला मार्च मुख्य बाजार होते हुए छहमुहान चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों से जुड़े नारे लगाए। मौके पर करीब 15 फीट के तीन मुंह वाले पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष सन्नू सिद्दीकी और जिला सचिव रंजन चंद्रवंशी ने किया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र किसी व्यक्ति या दल की जागीर नहीं है। यह भी पढ़ें- Dumka News: झामुमो ने मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.