नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- West Bengal: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद ऐसा पहली बार है, जब जनता ने इतनी बड़ी संख्या में बाहर आकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया है। बता दें, चुनाव आयोग द्वारा बताए गए नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के पहले चरण में 91.91 फीसदी, जबकि तमिलनाडु चुनाव में करीब 84.80 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। मतदान के आंकड़े सामने आने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ने इन दोनों राज्यों के मतदाताओं को बड़ी संख्या में वोटिंग करने के लिए सलाम किया। उन्होंने कहा, "आजादी के बाद तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत सामने आया है। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के प्रत्येक मतद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.