मतदाताओं को सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए
फरीदाबाद, अगस्त 6 -- चंडीगढ़/फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी समेत प्रदेशभर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं को सत्यापन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता तान्या बहल ने कहा है कि इनमें से कई मामले केवल तकनीकी विसंगतियों से जुड़े हैं, जिन्हें प्रारंभिक स्तर पर ही दूर किया जा सकता था।
प्रशिक्षण की आवश्यकता उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान कई रिकॉर्ड में नाम की वर्तनी में अंतर, आयु में मामूली अंतर और परिवार के सदस्यों के नाम में सामान्य असमानता जैसे मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों में किसी वास्तविक विवाद की स्थिति नहीं होने के बावजूद मतदाताओं को नोटिस मिलने से उन्हें अधिकारियों के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देना पड़ रहा है। तान्या ने कहा कि बूथ लेवल अधिकारियों (बीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.