रायबरेली, जनवरी 28 -- रायबरेली, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान दावे व आपत्तियों का निस्तारण एवं नोटिस जारी किये जाने व इस पर हो रही सुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र भरा है और उनका वर्ष 2003 के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो सकी है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी करते हुए उनसे अभिलेखीय साक्ष्य मांगे गये हैं। जिन मतदाताओं की मैपिंग में तार्किक विसंगतियां पाई गई हैं, उन मतदाताओं को भी नोटिस जारी किया जा रहा है तथा इनसे भी अभिलेखीय साक्ष्य की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.